CBSE 10th Result 2022 Declared Expected Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम जुलाई महीने में ही जल्द जारी हो सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 10th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE अब जल्द ही (CBSE Class 10th Results 2022) सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार भी जल्द ही खत्म हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम 19 जुलाई 2022 को सोमवार तक जारी हो सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद CBSE कक्षा 10 वीं के टर्म 2 के परिणाम सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा सीबीएसई ने नहीं की है।
Latest Updates:
- CBSE Board Term 2 Passing Marks 2022 सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं रिजल्ट 2022
- CBSE 10th Result 2022 Date: क्या आज आएगा रिजल्ट,सीबीएसई अधिकारी ने बताया, विद्यार्थियों का इंतजार खत्म
- CBSE 12th Result 2022: लाखों छात्रों का इंतज़ार ख़त्म, इस तरह रिजल्ट चेक करें
How to check CBSE Class 10th Result 2022
एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं (CBSE 10th Result 2022)का रिजल्ट निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं
- फिर कक्षा 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
- कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कक्षा 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
पिछले साल दर्ज किया था 99.04 पास प्रतिशत
CBSE रिजल्ट इस साल के लिए कक्षा 10वीं (CBSE 10th Result 2022)के पास प्रतिशत परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। बीते वर्ष साल 2021 में सीबीएसई का पास प्रतिशत सबसे अच्छा दर्ज किया गया था। साल 2021 में कुल पास प्रतिशत 99.04 प्रतिशत दर्ज किया गया था वहीं अगर साल 2020 की बात करें तो में 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
21 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस साल दो टर्म में आयोजित सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 21 लाख छात्रों ने भाग लिया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और Jharkhandlab.com पर नजर बनाए रखें।
जरुरी लिंक :-
13132652